Amit Ratta

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -08-Jan-2024

आया आया है पैगाम,चलो रे चलो अयोध्या धाम

लखन हनुमान पधारे हैं  ,पधारे हैं सिया संग राम।।

है माहौल दीवाली का मगध में भक्तों का मेला है

न बक्त ये मुड़ के आएगा बहुत ही पावन बेला है

मगध की पावन धरती को करें दंडवत हो प्रणाम

लखन हनुमान पधारे हैं ,पधारे हैं सिया संग राम।।

उन्हें महलों में देखेंगे ,यही तो सपना था सबका 

साधु संतों के तप का, फल है भक्तों के जप का

सदियों से तरसते थे नैन इन्हें अब मिला आराम

लखन हनुमान पधारे हैं ,पधारे हैं सिया संग राम।।

घी के दीप जलाएंगे हम नाच कर खुशी मनाएंगे

गलियों में फूल बिछाएंगे वो जिस राह से आएंगे

छप्पन भोग लगाकर खिलायेंगे हाथों से पकबान

लखन हनुमान पधारे हैं ,पधारे हैं सिया संग राम।।

किस्मत बाले हैं जो ये शुभदिन आंखों से देखेंगे

उस दिन जो भी मांगोगे प्रभु श्री राम जी दे देंगे

जो होंगे दर्शन तो बन जाएंगे सबके बिगड़े काम

लखन हनुमान पधारे हैं ,पधारे हैं सिया संग राम।।

                  अमित रत्ता

        अम्ब ऊना हिमाचल प्रदेश

   15
6 Comments

Reyaan

17-Jan-2024 11:50 PM

V nice

Reply

Pranav kayande

09-Jan-2024 04:35 AM

fabulous

Reply

Punam verma

09-Jan-2024 09:24 AM

Nice👍

Reply